संदेश

एकजुटता ही न्याय का आधार: व्यक्तिगत विरोध से ऊपर उठकर समाज के लिए जागें

चित्र
जय माँ अहिल्या! आज हमारा समाज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ हमारे शब्द और हमारे कार्य आने वाले कल की दिशा तय करेंगे। पाल समाज हमेशा से ही अपनी कर्मठता और न्यायप्रियता के लिए जाना गया है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में हमें अपनी रणनीति और सोच पर गहराई से विचार करने की आवश्यकता है। विरोध का स्वरूप: विनाशकारी नहीं, सुधारात्मक हो समाज के भीतर वैचारिक मतभेद होना कोई बुरी बात नहीं है। लोकतंत्र और स्वस्थ समाज में विरोध प्रगति का संकेत है। लेकिन प्रश्न यह है कि हमारे विरोध का तरीका क्या है? यदि हमारा विरोध किसी व्यक्ति को समाज सेवा से हतोत्साहित करने या उसे विवश करने के लिए है, तो हम अपनी ही शक्ति को कम कर रहे हैं। हमारा तरीका ऐसा होना चाहिए कि सामने वाला आपकी बात की तार्किकता को **स्वीकार** करे और स्वयं में सुधार करने के लिए प्रेरित हो। विरोध का लक्ष्य 'व्यक्ति का पतन' नहीं बल्कि 'व्यवस्था का सुधार' होना चाहिए। हर व्यक्ति में एक 'अगुवा' छिपा है अक्सर हम यह सोचकर पीछे हट जाते हैं कि कोई और न्याय की आवाज उठाएगा। हम किसी एक चेहरे या एक नेतृत्व की राह ताकते रहते हैं। पर सवाल...

​कौशाम्बी में मानवता शर्मसार: क्या पाल समाज की बेटियों की जान की कीमत इतनी सस्ती है?

चित्र
​ब्यूरो रिपोर्ट: [The Shepherd Times] कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश ​दिनांक: 06 अप्रैल, 2026 -धीरज कुमार पाल (मीडिया प्रभारी,होल्कर सेना-प्रयागराज मण्डल) (संस्थापक - The Shepherd Times)    ​उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद से एक ऐसी हृदयविदारक और रूह कँपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि हमारे समाज के भीतर पनप रही अमानवीयता और सामंती क्रूरता को भी नंगा कर दिया है। ​थाना चरवा के अंतर्गत आने वाले ग्राम चक सहाबुद्दीन पुर में एक 19 वर्षीय मासूम बेटी, किरण पाल, को जिस बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक है। ​घटना का क्रम: वर्चस्व और अहंकार की बलि चढ़ी बेटी ​प्राप्त जानकारी और मृतका की माँ, श्रीमती कमला देवी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ एक छोटी सी बात थी—एक भैंस का खेत में चले जाना। बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल की सुबह प्रार्थिनी की भैंस विपक्षीगणों के गेहूं के खेत में घुस गई थी।  इसी बात को लेकर गांव के ही दबंगों (बब्लू यादव, ओम प्रकाश, विनय, धर्मेंद्र, आर्यन, सुघर और भँवर यादव) ने न केव...

8वें दिन भी दीपक बोराडे का आमरण अनशन जारी मुंबई (महाराष्ट्र) |धनगर आरक्षण की आग: आज़ाद मैदान में।

चित्र
 24 मार्च, 2026  विशेष संवाददाता  मुंबई का ऐतिहासिक आज़ाद मैदान एक बार फिर अपनी मांगों के लिए अड़े योद्धाओं का गवाह बन रहा है। धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर जुझारू नेता दीपक बोन्हाडे (बोऱ्हाडे) का आमरण अनशन आज 8वें दिन में प्रवेश कर गया है। बिना अन्न ग्रहण किए बोन्हाडे की शारीरिक स्थिति नाजुक होती जा रही है, लेकिन उनका संकल्प हिमालय की तरह अडिग है। जनसैलाब और बढ़ता आक्रोश पिछले एक सप्ताह से आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र के कोने-कोने—पुणे, सोलापुर, कोल्हापुर और जालना—से आए धनगर समाज के लोगों का तांता लगा हुआ है।  "आरक्षण हमारे हक का, नहीं किसी के बाप का" जैसे नारों से पूरा मैदान गूँज रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार दशकों से केवल आश्वासन दे रही है, जबकि ज़मीनी हकीकत में समाज आज भी विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ है।  मुख्य मांगें और संघर्ष का इतिहास  दीपक बोन्हाडे और धनगर समाज की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:   * ST आरक्षण का कार्यान्वयन: धनगर समाज को तत्काल प्रभाव से अनुसूचित जनजाति (ST) का प्रम...

देवरिया: राजू पाल की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

देवरिया:  राजू पाल की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।  तीसरा आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Related News link -  https://shepherdtimesin.blogspot.com/2025/09/500.html #theshepherdtimes  #पाल_बघेल_धनगर

जौनपुर : बदलापुर की काजल पाल (16) सुपुत्री श्री राजमणि पाल को क्लब 3000 की 20 सदस्यों की टीम आज करेगी सम्मानित।

चित्र
   जौनपुर : खमपुर,गोनौली,बदलापुर की काजल पाल (16) सुपुत्री श्री राजमणि पाल को क्लब 3000 की 20 सदस्यों की टीम आज करेगी सम्मानित।  काजल का चयन मेज़र ध्यानचंद वालीबॉल प्रतियोगिता, मेरठ के लिए किया गया है।  News Source - उमा शंकर पाल(संयोजक"क्लब-3000") 

देवरिया :उत्तर प्रदेश - पुलिस चौकी से महज़ 500 मीटर की दूरी पर हुआ मर्डर।

चित्र
देवरिया :उत्तर प्रदेश  02/09/2025 लगभग 8 बजे रात को ग्राम मेहरौना निवासी राजू पाल पुत्र रुदल पाल की चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई।  यह घटना थाना मेहरौना क्षेत्र अंतर्गत, पुलिस चौकी सलेमपुर से महज़ 500 मीटर की दूरी पर घटी, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। समाज में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सामजिक समन्वय को लगातार बिगाड़ने का कार्य कर रही हैं।  शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया का मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाए, ताकि समाज में भय और न्याय दोनों की स्थापना हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही दीपक पाल (जिला अध्यक्ष - शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया-देवरिया) अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। संगठन ने समाज के हर उस व्यक्ति से — चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो या किसी भी पद पर आसीन हो — अपील की है कि इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ आवाज़ उठाएँ और दोषियों को कठोर दंड दिलाने के लिए एकजुट हों।

हत्या की पीड़िता के परिजनों से मिले प्रोफेसर S P सिंह बघेल

चित्र
  कल माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी विधानसभा टूंडला (जनपद फिरोज़ाबाद) के ग्राम पांडेगड़ी पहुंचे और हत्या की पीड़िता के परिजनों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की। माननीय मंत्री जी ने मौके पर एसपी सिटी (फिरोज़ाबाद), सीओ एवं एसओ को बुलाकर प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान एसपी सिटी ने आश्वस्त किया कि अभियुक्त की पहचान लगभग कर ली गई है तथा ठोस साक्ष्यों के संकलन की प्रक्रिया जारी है, ताकि दोषियों को अदालत से कठोरतम सज़ा दिलाई जा सके।

काजल बघेल के परिजनों संग दुःख बांटने पहुंचा राष्ट्र उदय पार्टी का प्रतिनिधि मंडल

चित्र
  राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबूराम पाल जी निर्देशानुसार राष्ट्र उदय पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय रामआसरे पाल जी के नेतृत्य में राष्ट्र उदय पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव डॉ एस के पाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एडवोकेट प्रेम दत्त बघेल जी राष्ट्र उदय पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ वीरेंद्र सिंह बघेल जी ,श्याम बाबू बघेल जी ,मनीष बघेल जी ,आगरा जिला अध्यक्ष नीलू बघेल जी ,उदयवीर बघेल जी तेजपाल जी बघेल जी भोले बघेल जी ,विधानसभा अध्यक्ष येतमातपुर संजय बघेल जी ,और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिरोजाबाद के ग्राम सभा पांडेय गढ़ी थाना रजावली पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख प्रकट किया और साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अपनी बात रखी और न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आश्वासन दिया।

मेजर ध्यानचंद: हॉकी के जादूगर

चित्र
मेजर ध्यानचंद, जिन्हें विश्व हॉकी का " जादूगर " कहा जाता है, भारतीय खेल इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित शख्सियतों में से एक हैं। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज), उत्तर प्रदेश में हुआ था। ध्यानचंद ने हॉकी को न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी। उनके असाधारण कौशल, गति, और गोल करने की कला ने उन्हें अमर बना दिया। प्रारंभिक जीवन और करियर की शुरुआत ध्यानचंद का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना में थे, जिसके कारण परिवार को बार-बार स्थान बदलना पड़ता था। ध्यानचंद ने कम उम्र में ही हॉकी स्टिक थाम ली थी।  1922 में, केवल 17 वर्ष की आयु में, उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद हॉकी खेलना शुरू किया। उनकी प्रतिभा जल्द ही सबके सामने आई, और वे सेना की हॉकी टीम का हिस्सा बन गए।  ओलंपिक में स्वर्णिम युग ध्यानचंद ने भारत को अंतरराष्ट्रीय हॉकी में शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  उन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाए।  1928 (एम्स्टर्डम ओलंपिक) : भारत ने अपनी पहली ओलंपिक ह...

बकरी चराने गई 9 वर्षीय बालिका की गला घोंटकर हत्या, गांव वालों ने किया प्रदर्शन

चित्र
The Shepherd Times YouTube Channel रजावली क्षेत्र के गांव गढ़ी पांडेय निवासी देवेंद्र सिंह बघेल अपनी नौ वर्षीय पुत्री काजल को लेकर बकरी चराने सुबह 6.45 बजे गांव के बाहर गए थे। एक चारदीवारी के अंदर खाली प्लाट पर पिता-पुत्री बकरी चरा रहे थे। देवेंद्र आठ बजे चाय पीने घर आए थे। कुछ देर बाद लौट कर गए तो बालिका मौके पर नहीं मिली। बकरियां चर रही थीं। बालिका के गायब होने से सनसनी फैल गई। तलाश करने पर काजल का शव बाजरा के खेत में मिला। रस्सी से उसका गला घोंट कर हत्या की गई थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणाें ने रजावली चौराहे पर जाम लगा दिया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, टूंडला एसडीएम मौके पर पहुंचे। Photo : AmarUjala

बसवार घूरपुर में स्व० देव नारायण पाल जी के निवास पर पहुंचा Shepherd Tiger Force India का प्रतिनिधि मंडल

चित्र
यमुनापार प्रयागराज।  23-August-2025 बसवार घूरपुर  ट्रेन की चपेट में आने से भेड़ बकरियो की जान गई थी साथ ही देव नारायण पाल की भी मृत्यु हो गई थी। 23 अगस्त 2025 को बसवार घूरपुर में स्व० देव नारायण पाल जी के निवास पर शेफर्ड धामू पाल जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष - Shepherd Tiger Force India) के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल पहुचा और शोक संवेदना प्रकट किया साथ ही संगठन ने ₹12000 का आर्थिक सहयोग किया।

क्रान्तिवीर संगोली रायन्ना की जयंती पर विशेष लेख

चित्र
  क्रान्तिवीर संगोली रायन्ना की जयंती पर विशेष आज, 15 अगस्त 2025, कर्नाटक के महान स्वतंत्रता सेनानी संगोली रायन्ना की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। 15 अगस्त 1798 को बेलगावी जिले के संगोली गांव में एक धनगर/कुरुबा परिवार में जन्मे रायन्ना, कित्तूर साम्राज्य के सेनापति और रानी चेन्नम्मा के विश्वस्त सहयोगी थे। उन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ प्रथम सशस्त्र क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रायन्ना ने किसानों की जमीन और जनता की आजादी के लिए गुरिल्ला युद्ध छेड़ा, जिसने अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी। उनकी वीरता और बलिदान की गाथा आज भी प्रेरणा देती है। 26 जनवरी 1831 को अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दे दी, लेकिन उनका साहस अमर रहा। कर्नाटक सरकार ने उनकी स्मृति में 110 एकड़ भूमि पर एक भव्य स्मारक बनाने की घोषणा की है, जहां उन्हें फांसी दी गई थी। इसके अलावा, बेलगावी में उनकी जीवन गाथा को दर्शाने वाली शौर्य भूमि (रॉक गार्डन) पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। संगोली रायन्ना की जयंती पर, सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जिनके खून में बगावत, द...

श्री शिव कुमार पाल बने डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया — शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया ने दी शुभकामनाएं

चित्र
 

26 जुलाई को क्रॉसकंट्री रेस मे भाग लेने जर्मनी पहुँची कन्नौज के उमर्दा ब्लॉक के ग्राम भखरा कि रहने वाली स्वाति पाल

चित्र
  Source : अमर उजाला कन्नौज। उमर्दा ब्लॉक के ग्राम भखरा की रहने वाली स्वाति पाल 26 जुलाई को जर्मनी में होने वाली क्रॉस कंट्री रेस में प्रतिभाग करेंगी। स्वाति वहां पर जीतती हैं तो पूरे विश्व में इत्रनगरी की बेटी खुशबू बिखरेगी। उधर, परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोग भी उसकी जीत के लिए पूजा और दुआ कर रहे हैं। स्वाति पाल बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। साथ ही क्राॅस कंट्री रेस की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करती हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से दिसंबर 2024 में ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की क्रॉस कंट्री रेस और हाफ मैराथन में स्वाति ने प्रतिभाग किया था। 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री और 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में स्वाति ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया था। उनकी इस उपलब्धि पर जर्मनी में होने वाली क्रॉस कंट्री रेस के लिए चुना गया है। वह प्रतिभाग करने के लिए जर्मनी पहुंची गई हैं। स्वाती के पिता छक्कूलाल पाल खेतीबाड़ी करते हैं। भाई अन्नू पाल ने बताया कि 26 जुलाई को जर्मनी में रेस होगी। पूरा परिवार और क्षेत्र के लोग स्वाति की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं। (...

पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 के तहत पंजा प्रतियोगिता मेंअजय पाल ने 73 किग्रा भार वर्ग में भारत की ओर से जीता गोल्ड।

चित्र
 उत्तर प्रदेश : शामली  जनपद शामली के पाल समाज के अजय पाल जो पीएसी (वर्तमान पोस्टिंग-मेरठ) में हैं।  अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में 26 जून से 4 जुलाई  2025 के बीच वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 के तहत पंजा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।  प्रतियोगिता में 63 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया, जिसमें गांव काबड़ौत निवासी अजय पाल ने 73 किग्रा भार वर्ग में भारत की ओर से प्रतिभाग करते कम्बोडिया के खिलाड़ी को फाइनल में हराते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश, जनपद और गांव का नाम रोशन किया। The Shepherd Times की ओर से आपको बहुत बहुत बधाई।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने छात्रा पूजा पाल से की मुलाकात

चित्र
  बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश राज्य के बाराबंकी जिले की पाल समाज की बेटी 17 वर्षीय बाल वैज्ञानिक पूजा पाल के घर पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पूजा पाल का हौसला बढ़ाया और आर्थिक मदद भी की। बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बतादे कि बाराबंकी ज़िले की 17 वर्षीया छात्रा पूजा पाल ने धूल रहित थ्रैशर मशीन बनाकर न सिर्फ अपने गांव का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस मशीन से अनाज की थ्रेशिंग प्रक्रिया के दौरान उठने वाली हानिकारक धूल नहीं निकलती, जिससे किसानों की सेहत सुरक्षित रहती है। Source : Shepherd Samachar

बाराबंकी की पूजा पाल ने बनाया धूल रहित थ्रेशर

चित्र
उत्तर प्रदेश  "बाराबंकी की पूजा पाल ने बनाया धूल रहित थ्रेशर।"  पूजा पाल के साथ माता पिता बाराबंकी की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा पूजा पाल आज देशभर के लाखों बच्चों के लिए मिसाल बन चुकी हैं.  मिट्टी-खपरैल के घर, दिये की रोशनी और गरीबी से लड़ते हुए पूजा ने वो कर दिखाया, जो अक्सर संसाधनों से भरपूर बच्चे भी नहीं कर पाते। लेकिन इस गौरव के पीछे एक कड़वी हकीकत भी छिपी है। जिस दिये की लौ में सपना पनपा, उसी रोशनी में पढ़ाई कर एक बेटी ने ऐसा कर दिखाया, जिससे पूरा देश गर्व से भर गया।  बाराबंकी की रहने वाली पूजा जो एक झोपड़ी में पली-बढ़ी, आज जापान में भारत का प्रतिनिधित्व कर आई है. मगर विडंबना देखिए जिस बच्ची ने विदेश में तिरंगे की शान बढ़ाई, उसके घर में आज भी बिजली नहीं , न ही शौचालय है। आइए आपको बताते हैं पूजा के संघर्ष की अनोखी कहानी के बारे में.... कहां की रहने वाली है पूजा? सिरौलीगौसपुर तहसील के अगेहरा गांव की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा पूजा आज देशभर के लाखों बच्चों के लिए मिसाल बन चुकी हैं. जून 2025 में भारत सरकार की ओर से पूजा को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए जापान...