बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने छात्रा पूजा पाल से की मुलाकात
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश राज्य के बाराबंकी जिले की पाल समाज की बेटी 17 वर्षीय बाल वैज्ञानिक पूजा पाल के घर पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पूजा पाल का हौसला बढ़ाया और आर्थिक मदद भी की। बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
बतादे कि बाराबंकी ज़िले की 17 वर्षीया छात्रा पूजा पाल ने धूल रहित थ्रैशर मशीन बनाकर न सिर्फ अपने गांव का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस मशीन से अनाज की थ्रेशिंग प्रक्रिया के दौरान उठने वाली हानिकारक धूल नहीं निकलती, जिससे किसानों की सेहत सुरक्षित रहती है।
Source : Shepherd Samachar

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें