संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्री शिव कुमार पाल बने डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया — शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया ने दी शुभकामनाएं

चित्र
 

26 जुलाई को क्रॉसकंट्री रेस मे भाग लेने जर्मनी पहुँची कन्नौज के उमर्दा ब्लॉक के ग्राम भखरा कि रहने वाली स्वाति पाल

चित्र
  Source : अमर उजाला कन्नौज। उमर्दा ब्लॉक के ग्राम भखरा की रहने वाली स्वाति पाल 26 जुलाई को जर्मनी में होने वाली क्रॉस कंट्री रेस में प्रतिभाग करेंगी। स्वाति वहां पर जीतती हैं तो पूरे विश्व में इत्रनगरी की बेटी खुशबू बिखरेगी। उधर, परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोग भी उसकी जीत के लिए पूजा और दुआ कर रहे हैं। स्वाति पाल बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। साथ ही क्राॅस कंट्री रेस की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करती हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से दिसंबर 2024 में ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की क्रॉस कंट्री रेस और हाफ मैराथन में स्वाति ने प्रतिभाग किया था। 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री और 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में स्वाति ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया था। उनकी इस उपलब्धि पर जर्मनी में होने वाली क्रॉस कंट्री रेस के लिए चुना गया है। वह प्रतिभाग करने के लिए जर्मनी पहुंची गई हैं। स्वाती के पिता छक्कूलाल पाल खेतीबाड़ी करते हैं। भाई अन्नू पाल ने बताया कि 26 जुलाई को जर्मनी में रेस होगी। पूरा परिवार और क्षेत्र के लोग स्वाति की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं। (...

पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 के तहत पंजा प्रतियोगिता मेंअजय पाल ने 73 किग्रा भार वर्ग में भारत की ओर से जीता गोल्ड।

चित्र
 उत्तर प्रदेश : शामली  जनपद शामली के पाल समाज के अजय पाल जो पीएसी (वर्तमान पोस्टिंग-मेरठ) में हैं।  अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में 26 जून से 4 जुलाई  2025 के बीच वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 के तहत पंजा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।  प्रतियोगिता में 63 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया, जिसमें गांव काबड़ौत निवासी अजय पाल ने 73 किग्रा भार वर्ग में भारत की ओर से प्रतिभाग करते कम्बोडिया के खिलाड़ी को फाइनल में हराते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश, जनपद और गांव का नाम रोशन किया। The Shepherd Times की ओर से आपको बहुत बहुत बधाई।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने छात्रा पूजा पाल से की मुलाकात

चित्र
  बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश राज्य के बाराबंकी जिले की पाल समाज की बेटी 17 वर्षीय बाल वैज्ञानिक पूजा पाल के घर पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पूजा पाल का हौसला बढ़ाया और आर्थिक मदद भी की। बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बतादे कि बाराबंकी ज़िले की 17 वर्षीया छात्रा पूजा पाल ने धूल रहित थ्रैशर मशीन बनाकर न सिर्फ अपने गांव का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस मशीन से अनाज की थ्रेशिंग प्रक्रिया के दौरान उठने वाली हानिकारक धूल नहीं निकलती, जिससे किसानों की सेहत सुरक्षित रहती है। Source : Shepherd Samachar

बाराबंकी की पूजा पाल ने बनाया धूल रहित थ्रेशर

चित्र
उत्तर प्रदेश  "बाराबंकी की पूजा पाल ने बनाया धूल रहित थ्रेशर।"  पूजा पाल के साथ माता पिता बाराबंकी की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा पूजा पाल आज देशभर के लाखों बच्चों के लिए मिसाल बन चुकी हैं.  मिट्टी-खपरैल के घर, दिये की रोशनी और गरीबी से लड़ते हुए पूजा ने वो कर दिखाया, जो अक्सर संसाधनों से भरपूर बच्चे भी नहीं कर पाते। लेकिन इस गौरव के पीछे एक कड़वी हकीकत भी छिपी है। जिस दिये की लौ में सपना पनपा, उसी रोशनी में पढ़ाई कर एक बेटी ने ऐसा कर दिखाया, जिससे पूरा देश गर्व से भर गया।  बाराबंकी की रहने वाली पूजा जो एक झोपड़ी में पली-बढ़ी, आज जापान में भारत का प्रतिनिधित्व कर आई है. मगर विडंबना देखिए जिस बच्ची ने विदेश में तिरंगे की शान बढ़ाई, उसके घर में आज भी बिजली नहीं , न ही शौचालय है। आइए आपको बताते हैं पूजा के संघर्ष की अनोखी कहानी के बारे में.... कहां की रहने वाली है पूजा? सिरौलीगौसपुर तहसील के अगेहरा गांव की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा पूजा आज देशभर के लाखों बच्चों के लिए मिसाल बन चुकी हैं. जून 2025 में भारत सरकार की ओर से पूजा को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए जापान...