पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 के तहत पंजा प्रतियोगिता मेंअजय पाल ने 73 किग्रा भार वर्ग में भारत की ओर से जीता गोल्ड।
उत्तर प्रदेश : शामली
जनपद शामली के पाल समाज के अजय पाल जो पीएसी (वर्तमान पोस्टिंग-मेरठ) में हैं।
अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में 26 जून से 4 जुलाई 2025 के बीच वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 के तहत पंजा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता में 63 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया, जिसमें गांव काबड़ौत निवासी अजय पाल ने 73 किग्रा भार वर्ग में भारत की ओर से प्रतिभाग करते कम्बोडिया के खिलाड़ी को फाइनल में हराते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश, जनपद और गांव का नाम रोशन किया।
The Shepherd Times की ओर से आपको बहुत बहुत बधाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें