26 जुलाई को क्रॉसकंट्री रेस मे भाग लेने जर्मनी पहुँची कन्नौज के उमर्दा ब्लॉक के ग्राम भखरा कि रहने वाली स्वाति पाल
Source : अमर उजाला कन्नौज। उमर्दा ब्लॉक के ग्राम भखरा की रहने वाली स्वाति पाल 26 जुलाई को जर्मनी में होने वाली क्रॉस कंट्री रेस में प्रतिभाग करेंगी। स्वाति वहां पर जीतती हैं तो पूरे विश्व में इत्रनगरी की बेटी खुशबू बिखरेगी। उधर, परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोग भी उसकी जीत के लिए पूजा और दुआ कर रहे हैं। स्वाति पाल बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। साथ ही क्राॅस कंट्री रेस की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करती हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से दिसंबर 2024 में ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की क्रॉस कंट्री रेस और हाफ मैराथन में स्वाति ने प्रतिभाग किया था। 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री और 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में स्वाति ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया था। उनकी इस उपलब्धि पर जर्मनी में होने वाली क्रॉस कंट्री रेस के लिए चुना गया है। वह प्रतिभाग करने के लिए जर्मनी पहुंची गई हैं। स्वाती के पिता छक्कूलाल पाल खेतीबाड़ी करते हैं। भाई अन्नू पाल ने बताया कि 26 जुलाई को जर्मनी में रेस होगी। पूरा परिवार और क्षेत्र के लोग स्वाति की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं। (...