देवरिया :उत्तर प्रदेश 02/09/2025 लगभग 8 बजे रात को ग्राम मेहरौना निवासी राजू पाल पुत्र रुदल पाल की चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना थाना मेहरौना क्षेत्र अंतर्गत, पुलिस चौकी सलेमपुर से महज़ 500 मीटर की दूरी पर घटी, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। समाज में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सामजिक समन्वय को लगातार बिगाड़ने का कार्य कर रही हैं। शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया का मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाए, ताकि समाज में भय और न्याय दोनों की स्थापना हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही दीपक पाल (जिला अध्यक्ष - शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया-देवरिया) अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। संगठन ने समाज के हर उस व्यक्ति से — चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो या किसी भी पद पर आसीन हो — अपील की है कि इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ आवाज़ उठाएँ और दोषियों को कठोर दंड दिलाने के लिए एकजुट हों।