हत्या की पीड़िता के परिजनों से मिले प्रोफेसर S P सिंह बघेल
कल माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी विधानसभा टूंडला (जनपद फिरोज़ाबाद) के ग्राम पांडेगड़ी पहुंचे और हत्या की पीड़िता के परिजनों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।
माननीय मंत्री जी ने मौके पर एसपी सिटी (फिरोज़ाबाद), सीओ एवं एसओ को बुलाकर प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान एसपी सिटी ने आश्वस्त किया कि अभियुक्त की पहचान लगभग कर ली गई है तथा ठोस साक्ष्यों के संकलन की प्रक्रिया जारी है, ताकि दोषियों को अदालत से कठोरतम सज़ा दिलाई जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें