बकरी चराने गई 9 वर्षीय बालिका की गला घोंटकर हत्या, गांव वालों ने किया प्रदर्शन



The Shepherd Times YouTube Channel रजावली क्षेत्र के गांव गढ़ी पांडेय निवासी देवेंद्र सिंह बघेल अपनी नौ वर्षीय पुत्री काजल को लेकर बकरी चराने सुबह 6.45 बजे गांव के बाहर गए थे। एक चारदीवारी के अंदर खाली प्लाट पर पिता-पुत्री बकरी चरा रहे थे। देवेंद्र आठ बजे चाय पीने घर आए थे।

कुछ देर बाद लौट कर गए तो बालिका मौके पर नहीं मिली। बकरियां चर रही थीं। बालिका के गायब होने से सनसनी फैल गई। तलाश करने पर काजल का शव बाजरा के खेत में मिला। रस्सी से उसका गला घोंट कर हत्या की गई थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणाें ने रजावली चौराहे पर जाम लगा दिया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, टूंडला एसडीएम मौके पर पहुंचे।

Photo : AmarUjala

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाराबंकी की पूजा पाल ने बनाया धूल रहित थ्रेशर

26 जुलाई को क्रॉसकंट्री रेस मे भाग लेने जर्मनी पहुँची कन्नौज के उमर्दा ब्लॉक के ग्राम भखरा कि रहने वाली स्वाति पाल

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने छात्रा पूजा पाल से की मुलाकात