संदेश

8वें दिन भी दीपक बोराडे का आमरण अनशन जारी मुंबई (महाराष्ट्र) |धनगर आरक्षण की आग: आज़ाद मैदान में।

चित्र
 24 मार्च, 2026  विशेष संवाददाता  मुंबई का ऐतिहासिक आज़ाद मैदान एक बार फिर अपनी मांगों के लिए अड़े योद्धाओं का गवाह बन रहा है। धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर जुझारू नेता दीपक बोन्हाडे (बोऱ्हाडे) का आमरण अनशन आज 8वें दिन में प्रवेश कर गया है। बिना अन्न ग्रहण किए बोन्हाडे की शारीरिक स्थिति नाजुक होती जा रही है, लेकिन उनका संकल्प हिमालय की तरह अडिग है। जनसैलाब और बढ़ता आक्रोश पिछले एक सप्ताह से आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र के कोने-कोने—पुणे, सोलापुर, कोल्हापुर और जालना—से आए धनगर समाज के लोगों का तांता लगा हुआ है।  "आरक्षण हमारे हक का, नहीं किसी के बाप का" जैसे नारों से पूरा मैदान गूँज रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार दशकों से केवल आश्वासन दे रही है, जबकि ज़मीनी हकीकत में समाज आज भी विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ है।  मुख्य मांगें और संघर्ष का इतिहास  दीपक बोन्हाडे और धनगर समाज की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:   * ST आरक्षण का कार्यान्वयन: धनगर समाज को तत्काल प्रभाव से अनुसूचित जनजाति (ST) का प्रम...

देवरिया: राजू पाल की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

देवरिया:  राजू पाल की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।  तीसरा आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Related News link -  https://shepherdtimesin.blogspot.com/2025/09/500.html #theshepherdtimes  #पाल_बघेल_धनगर

जौनपुर : बदलापुर की काजल पाल (16) सुपुत्री श्री राजमणि पाल को क्लब 3000 की 20 सदस्यों की टीम आज करेगी सम्मानित।

चित्र
   जौनपुर : खमपुर,गोनौली,बदलापुर की काजल पाल (16) सुपुत्री श्री राजमणि पाल को क्लब 3000 की 20 सदस्यों की टीम आज करेगी सम्मानित।  काजल का चयन मेज़र ध्यानचंद वालीबॉल प्रतियोगिता, मेरठ के लिए किया गया है।  News Source - उमा शंकर पाल(संयोजक"क्लब-3000") 

देवरिया :उत्तर प्रदेश - पुलिस चौकी से महज़ 500 मीटर की दूरी पर हुआ मर्डर।

चित्र
देवरिया :उत्तर प्रदेश  02/09/2025 लगभग 8 बजे रात को ग्राम मेहरौना निवासी राजू पाल पुत्र रुदल पाल की चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई।  यह घटना थाना मेहरौना क्षेत्र अंतर्गत, पुलिस चौकी सलेमपुर से महज़ 500 मीटर की दूरी पर घटी, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। समाज में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सामजिक समन्वय को लगातार बिगाड़ने का कार्य कर रही हैं।  शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया का मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाए, ताकि समाज में भय और न्याय दोनों की स्थापना हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही दीपक पाल (जिला अध्यक्ष - शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया-देवरिया) अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। संगठन ने समाज के हर उस व्यक्ति से — चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो या किसी भी पद पर आसीन हो — अपील की है कि इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ आवाज़ उठाएँ और दोषियों को कठोर दंड दिलाने के लिए एकजुट हों।

हत्या की पीड़िता के परिजनों से मिले प्रोफेसर S P सिंह बघेल

चित्र
  कल माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी विधानसभा टूंडला (जनपद फिरोज़ाबाद) के ग्राम पांडेगड़ी पहुंचे और हत्या की पीड़िता के परिजनों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की। माननीय मंत्री जी ने मौके पर एसपी सिटी (फिरोज़ाबाद), सीओ एवं एसओ को बुलाकर प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान एसपी सिटी ने आश्वस्त किया कि अभियुक्त की पहचान लगभग कर ली गई है तथा ठोस साक्ष्यों के संकलन की प्रक्रिया जारी है, ताकि दोषियों को अदालत से कठोरतम सज़ा दिलाई जा सके।

काजल बघेल के परिजनों संग दुःख बांटने पहुंचा राष्ट्र उदय पार्टी का प्रतिनिधि मंडल

चित्र
  राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबूराम पाल जी निर्देशानुसार राष्ट्र उदय पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय रामआसरे पाल जी के नेतृत्य में राष्ट्र उदय पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव डॉ एस के पाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एडवोकेट प्रेम दत्त बघेल जी राष्ट्र उदय पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ वीरेंद्र सिंह बघेल जी ,श्याम बाबू बघेल जी ,मनीष बघेल जी ,आगरा जिला अध्यक्ष नीलू बघेल जी ,उदयवीर बघेल जी तेजपाल जी बघेल जी भोले बघेल जी ,विधानसभा अध्यक्ष येतमातपुर संजय बघेल जी ,और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिरोजाबाद के ग्राम सभा पांडेय गढ़ी थाना रजावली पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख प्रकट किया और साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अपनी बात रखी और न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आश्वासन दिया।

मेजर ध्यानचंद: हॉकी के जादूगर

चित्र
मेजर ध्यानचंद, जिन्हें विश्व हॉकी का " जादूगर " कहा जाता है, भारतीय खेल इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित शख्सियतों में से एक हैं। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज), उत्तर प्रदेश में हुआ था। ध्यानचंद ने हॉकी को न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी। उनके असाधारण कौशल, गति, और गोल करने की कला ने उन्हें अमर बना दिया। प्रारंभिक जीवन और करियर की शुरुआत ध्यानचंद का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना में थे, जिसके कारण परिवार को बार-बार स्थान बदलना पड़ता था। ध्यानचंद ने कम उम्र में ही हॉकी स्टिक थाम ली थी।  1922 में, केवल 17 वर्ष की आयु में, उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद हॉकी खेलना शुरू किया। उनकी प्रतिभा जल्द ही सबके सामने आई, और वे सेना की हॉकी टीम का हिस्सा बन गए।  ओलंपिक में स्वर्णिम युग ध्यानचंद ने भारत को अंतरराष्ट्रीय हॉकी में शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  उन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाए।  1928 (एम्स्टर्डम ओलंपिक) : भारत ने अपनी पहली ओलंपिक ह...