बाराबंकी की पूजा पाल ने बनाया धूल रहित थ्रेशर
उत्तर प्रदेश "बाराबंकी की पूजा पाल ने बनाया धूल रहित थ्रेशर।" पूजा पाल के साथ माता पिता बाराबंकी की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा पूजा पाल आज देशभर के लाखों बच्चों के लिए मिसाल बन चुकी हैं. मिट्टी-खपरैल के घर, दिये की रोशनी और गरीबी से लड़ते हुए पूजा ने वो कर दिखाया, जो अक्सर संसाधनों से भरपूर बच्चे भी नहीं कर पाते। लेकिन इस गौरव के पीछे एक कड़वी हकीकत भी छिपी है। जिस दिये की लौ में सपना पनपा, उसी रोशनी में पढ़ाई कर एक बेटी ने ऐसा कर दिखाया, जिससे पूरा देश गर्व से भर गया। बाराबंकी की रहने वाली पूजा जो एक झोपड़ी में पली-बढ़ी, आज जापान में भारत का प्रतिनिधित्व कर आई है. मगर विडंबना देखिए जिस बच्ची ने विदेश में तिरंगे की शान बढ़ाई, उसके घर में आज भी बिजली नहीं , न ही शौचालय है। आइए आपको बताते हैं पूजा के संघर्ष की अनोखी कहानी के बारे में.... कहां की रहने वाली है पूजा? सिरौलीगौसपुर तहसील के अगेहरा गांव की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा पूजा आज देशभर के लाखों बच्चों के लिए मिसाल बन चुकी हैं. जून 2025 में भारत सरकार की ओर से पूजा को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए जापान...

Congratulations 💐
जवाब देंहटाएं